नसबंदी कितने प्रकार की होती हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 14:47

इसमें दो तरह से नसबंदी की जाती है सर्जिकल और नॉन सर्जिकल।


स्‍थायी एवं कारगर:-

महिलायें जब आगे और बच्‍चें नहीं चाहती है तो उनके लिये कारगर और स्‍थाई है 'महिला नसबन्‍दी'। किसान जैसे किसी क्‍यारी में और पानी नहीं जाने देने के लिये पानी के धोरे को मिट्टी या डाटा लगाकर बन्‍द कर देता है। उसी तरह डाक्‍टर महिला की दोनों तरफ की अण्‍डा ले जानी वाली डिम्‍बवाहिनी (फेलापियन ट्यूब) नली को थोडा काटकर या छल्‍ला लगा कर डिम्‍ब (स्‍त्री अण्‍डा) का रास्‍ता रोक देते है। जिससे फिर कभी भी गर्भवती नहीं होती है।

आजकल विज्ञान की प्रगति से महिला नसबन्‍दी आसान और तुरन्‍त किया जा सकने वाला तरीका हो गया है। हमारे यहॉं तीन मुख्‍य तरीके महिला नसबन्‍दी के अपनाये जाते हैं। सभी तरीके कारगर हैं परन्‍तु महिला की परिस्थिति एवं समय के अनुसार इनका अलग-अलग महत्‍व है।

1. परम्‍पागत नसबन्‍दी:-

यह तरीका कभी भी अपनाया जा सकता है। परन्‍तु प्रसव के 72 घण्‍टे बाद इस तरीके से ऑपरेशन सुविधाजनक होता है। इस समय महिला अस्‍पताल में ही होती है और इस तरीके से नसबन्‍दी कराने पर 6 दिन तक अस्‍पताल में रहना पडता है। प्रसव के बाद महिला को कुछ दिन के आराम जरूरी है। महिला को ऑपरेशन के लिये अलग से आराम के लिये समय की जरूरत नहीं पडती है।

2. मिनी लैप:-

इस तरीके से ऑपरेशन में 10 से 20 मिनट का समय ही लगता है।

इससे बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है।

अस्‍पताल में भी केवल 24 घण्‍टे ही रहने की जरूरत है।

यह शिशु के जन्‍म के बाद भी सम्‍भव है, वैसे किसी भी समय इस तरीके से ऑपरेशन कराया जा सकता है।

3. दूरबीन नसबन्‍दी (लपरोस्‍कोप):-

इसमें सबसे कम समय 5 से 10 मिनट ही लगते हैं।

अस्‍पताल में रहने का समय बहुत ही कम, केवल 6 से 8 घण्‍टे ही जरूरी है।

केवल टांका ही लगाया जाता है और उसका भी निशान नहीं रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info